फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नगर निगम बोर्ड बैठक में हंगामा, 82.96 लाख रुपये के घाटे का बजट मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। करीब पांच माह बाद नगर निगम सभागार में रविवार हुई नगर निगम बोर्ड की बैठक हंगामेदार रही। बैठक की शुरुआत में ही पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में हुए सर्वे और चिह्नीकरण कार्य के दौरान उनकी अनदेखी किए जाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई और जमकर हंगामा किया। बाद में मेयर अजय वर्मा के हस्तक्षेप के बाद सदन की कार्यवाही आगे बढ़ सकी। वहीं सदन में 82.96 लाख के घाटे का बजट सर्वसम्मति से पास किया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता मेयर अजय वर्मा ने की। सबसे पहले सरकार की ओर से नामित आठ सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके बाद सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण सिंह ने सदन के समक्ष 15 प्रस्ताव प्रस्तुत किए। गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि के साथ ही पूर्व में मांगे गए अभिलेख 15 दिनों के भीतर सभी पार्षदों को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
बोर्ड बैठक में नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा, वरिष्ठ सहायक शाहिद अली, प्रशासनिक अधिकारी मुकेश भंडारी, एई दीपक मटियाली सहित निगम के अधिकारी और सभी 48 पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन


सदन में 82.96 लाख के घाटे का बजट सर्वसम्मति से पास
लेखाकार राजीव शर्मा ने वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट पेश किया। बजट में 36,32,90,800 रुपये की अनुमानित आय तथा 37,15,05,800 रुपये का अनुमानित व्यय दर्शाया गया। इस प्रकार 82,96,000 रुपये के घाटे का बजट सदन के समक्ष रखा गया, जिसे चर्चा के बाद सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई। पार्षदों ने आय-व्यय का विस्तृत ब्योरा 10 दिनों के भीतर उपलब्ध कराने की मांग भी रखी।
300 विकास कार्यों के रखे प्रस्ताव
बैठक में वार्डों की सड़क, नाली, कलमठ, रेलिंग, स्ट्रीट लाइट और विद्युत पोल सहित करीब 300 विकास कार्यों के प्रस्ताव रखे गए। इसके अलावा निगम की दुकानों का सर्वे, किराया पुनरीक्षण, पीतांबर होटल के पास शौचालय का पुनर्निर्माण, लावारिस पशुओं के लिए शेल्टर, सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने, हाईमास्ट लाइटों की मरम्मत, संपत्ति कर की तिमाही वसूली, रैमजे पार्क का नाम शहीद सावन साह के नाम पर रखने के प्रस्ताव रखे गए। प्रत्येक पार्षद के लिए पांच लाख रुपये की विकास निधि और 25 हजार रुपये मासिक भत्ते का प्रस्ताव भी रखा गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें