फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: शिविर लगाकर किया उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण

विज्ञापन
रानीखेत में उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनते ऊर्जा निगम के अधिकारी। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विद्युत विभाग की तरफ से विद्युत वितरण खंड रानीखेत में विद्युत समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री की पहल पर सरलीकरण, समाधान और निस्तारण के क्रम में आायोजित शिविर में उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया गया। शिविर में उपभोक्ताओं की बिल जमा, सुधार, खराब मीटर बदलने आदि से संबंधित समस्याओं का निस्तारण हुआ। शिविर में वितरण खंड के अधिशासी अभियंता भाष्कर पांडेय शिविर के महत्व और उद्देश्यों के साथ विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। उपखंड अधिकारी सौरभ जोशी ने बताया कि 27 को ताड़ीखेत, 28 को जालली, 30 को बिंता तथा 31 जनवरी को कालीखोली रोड द्वाराहाट में विद्युत समस्या समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर सहायक अभियंता आयुष चौहान, अवर अभियंता महिपाल सिंह, राजेंद्र कुमार, भाष्कर पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें