फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती के लिए यूपी-उत्तराखंड के 1400 युवकों ने लगाई दौड़

Tue, 07 Apr 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, (रानीखेत) अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र की यूनिट हेडक्वार्टर कोटा की जीडी भर्ती रैली यहां सोमनाथ मैदान में शुरू हो गई है। पहले दिन दौड़ लगाने के लिए यूपी, उत्तराखंड के ढाई हजार युवक मैदान में पहुंच गए। प्री हाइट नाप तोल के बाद 14 सौ युवकों ने दौड़ लगाई और साढ़े तीन सौ युवक दौड़ में सफल रहे। बाद में शारीरिक परीक्षण किया गया। इससे पूर्व केंद्र के कमांडेंट ब्रिगेडियर अनंत कुमार भुइयां ने भी मैदान का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


सेना की तीन दिवसीय कोटा भर्ती रैली रानीखेत में शुरू हो गई है। प्रात:काल छह बजे मैदान में दौड़ के लिए उत्तराखंड और यूपी के ढाई हजार युवक पहुंच गए। केंद्र के सैन्य अधिकारियों ने दौड़ में सफल युवकों का शारीरिक परीक्षण किया। दौड़ में सफल न होने के कारण निराश युवकों ने घर की ओर रुख किया। बुधवार को उत्तराखंड, यूपी के युवक जीडी पद के लिए दौड़ लगाएंगे। नौ को क्लर्क, ट्रेडमैन पदों के लिए दौड़ होगी। भर्ती को लेकर रानीखेत में मेले जैसा माहौल है। 12 अप्रैल से सफल युवकों का मेडिकल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें