फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गधेरा नीचे और नहर बना दी ऊपर

Fri, 12 Feb 2016 12:14 AM IST
हेम कांडपाल /अमर उजाला, चौखुटिया(अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में निर्माण एजेंसियां कितने मनमाने ढंग से काम कर रही हैं इसका जीता जागता उदाहरण चौखुटिया ब्लाक के ग्राम पंचायत सुनगड़ी के मालाखेत तोक में बनी एक नहर है।
विज्ञापन


लघु सिंचाई विभाग ने नहर का हेड गधेरे (छोटी नदी) से करीब दो मीटर ऊपर बना दिया। हेड का निर्माण पूरा होने के बाद करीब पांच लाख रुपये खर्च करके 60 मीटर नहर का निर्माण कर दिया गया।

जब ग्रामीणों ने आवाज उठाई तब जाकर काम बंद किया गया। सिंचाई के अभाव में खेत भी सूखे पड़े हैं और नहर के निर्माण में खर्च धन पूरी तरह बरबाद हो चुका है। 
विज्ञापन


 ग्राम पंचायत सुनगड़ी के मालाखेत तोक में खचार गधेरे के निकट 2014-15 में लघु सिंचाई विभाग द्वारा करीब साठ मीटर की सिंचाई नहर बनाई गई है।

 विभाग ने इस नहर का हेड गधेरे से करीब दो मीटर ऊंचाई में बना दिया और वहीं से नहर का निर्माण भी शुरू कर दिया गया।

जब यह नहर करीब 60 मीटर तक बन गई तब कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। इसके बाद विभाग ने काम को बीच में ही छोड़ दिया। नहर को मालाखेत से मल्लाताजपुर तक बनना था, लेकिन यह मालाखेत की सीमा से आगे नहीं बढ़ पाई है।

पिछले साल बनी इस नहर में पूरी तरह से मलबा भर चुका है। साथ ही झाड़ियां भी उग आई हैं। इधर नहर में पानी न होने से काश्तकारों की फसल बर्बाद हो चुकी है। गांव के कृषक बलवंत राम और मोहन राम सहित तमाम लोगों ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें