फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: असफल अभ्यर्थियों के पास आज आवेदन करने का अंतिम अवसर

Wed, 11 Nov 2026 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में प्री पीएचडी प्रवेश परीक्षा के इतिहास और जंतु विज्ञान विषयों में असफल अभ्यर्थियों के पास 12 नवंबर यानी आज परीक्षा आवेदन करने का अंतिम दिन है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद विश्वविद्यालय अनुत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए दोबारा प्रवेश परीक्षा आयोजित कर रहा है।
विज्ञापन

दरअसल प्री पीएचडी प्रवेश परीक्षा में यूजीसी के निर्धारित नियमों का पालन नहीं होने का आरोप लगाते हुए इतिहास विषय के एक अभ्यर्थी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके बाद हाईकोर्ट के आदेश पर विश्वविद्यालय दोनों विषयों की लिखित परीक्षा दोबारा करा रहा है। दोबारा परीक्षा में शामिल होने के लिए अनुत्तीर्ण अभ्यर्थियों को आज हर हाल में परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा। विश्वविद्यालय प्रबंधन के मुताबिक इन विषयों की 22 नवंबर को अल्मोड़ा परिसर में 70 अंकों की लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का 27 नवंबर को 30 अंकों का साक्षात्कार होगा। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों के आधार पर सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद उन्हें काउंसिलिंग में निर्देशक और शोध केंद्र आवंटित किए जाएंगे।

कोट
इतिहास और जंतु विज्ञान विषय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा में अनुत्तीर्ण अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 22 नवंबर को होगी। इसके लिए अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक परीक्षा के लिए आवेदन कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रो. जगत सिंह बिष्ट, निदेशक शोध एवं प्रसार निदेशालय एसएसजे विवि, अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें