फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नाप भूमि पर अज्ञात लोगों ने काट दिए 22 पेड़

विज्ञापन
ताड़ीखेत  विकास खंड के ग्राम पंचायत झलोड़ी में इस तरह काटे गए चीड़ के पेड़ । संवाद
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन

ताड़ीखेत विकासखंड के ग्राम पंचायत झलोड़ी में बृहस्पतिवार अवैध रूप से 20-22 पेड़ काट दिए गए। ग्रामीणों ने वन विभाग पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। इधर वन विभाग के अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच करने की बात कही है ।
ग्रामीणों ने मामले की जांच न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। ग्रामीण केवल तिवारी ने बताया है कि बृहस्पतिवार की रात 4-5 परिवारों की नाप भूमि पर अज्ञात लोगों ने करीब 20-22 पेड़ काट दिए। सुबह जब ग्रामीण खेतों में पहुंचे तो उन्हें वहा कटे पेड़ मिले। उसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद फारेस्ट गार्ड ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि आसपास में बाहरी बिल्डर धड़ल्ले से जमीन की खरीद फरोख्त कर रहे हैं। कई निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध तरीके से ग्रामीणों की नाप भूमि पर पेड़ काटे गए हैं। अज्ञात लोगों द्वारा ग्रामीण की नाप भूमि से पेड़ काटने का मामले से ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने वन विभाग से मामले की जांच कर मामले का पर्दाफाश करने की मांग की।
-

पेड़ काटने की शिकायत मिली है। इसकी जांच की जाएगी। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-तापस मिश्रा, वन क्षेत्राधिकारी रानीखेत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें