जनवरी 2016 से शुरू होने वाले इग्नू के शैक्षणिक सत्र के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में व्यक्तिगत अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।
इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश आवेदन पत्र एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के विधि विभाग में स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं।
इग्नू केंद्र के समन्वयक प्रो. एनएस भंडारी ने बताया कि स्नातक स्तर पर बीए, बीकॉम, स्नातकोत्तर में एमए हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीतिशास्त्र, ग्राम्य विकास, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, लोक प्रशासन पाठ्यक्रमों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र प्राप्त कर लें, जबकि डिप्लोमा, सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 नवंबर निर्धारित है।
डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में आपदा प्रबंधन, ग्राम्य विकास, पर्यटन, पत्रकारिता, जनसंचार, सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में आपदा प्रबंधन, पर्यावरण अध्ययन, मार्गदर्शन, एसआईबी एवं परिवार शिक्षा, भोजन एवं पोषण, पर्यटन अध्ययन, उपभोक्ता संरक्षण, मानवाधिकार, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ग्राम्य विकास शामिल हैं।