फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय का जोरदार स्वागत

Fri, 15 Jul 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
विज्ञापन
राज्य मंत्री अजय केंद्रीय राज्‍य मंत्री टम्टा का स्वागत करते भाजपा पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार गृहनगर पहुंचे मंत्री अजय टम्टा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें कई जगह फूलमालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन


बारिश के बीच भाजपा कार्यकर्ता उन्हें क्वारब से वाहनों के काफिले के साथ नगर में लाए। टम्टा को तय कार्यक्रम के अनुसार सायं तीन बजे अल्मोड़ा पहुंचना था, लेकिन वह साढ़े चार घंटा विलंब से करीब 7:30 बजे अल्मोड़ा पहुंचे।

कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए खैरना, सुयालबाड़ी, क्वारब आदि स्थानों पर पहुंचे थे। लोधिया में भी लोगों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वाहनों के काफिले के साथ कार्यकर्ता उन्हें नगर में लाए। निर्धारत समय से काफी विलंब और बारिश के चलते टम्टा नगर मेें संपर्क नहीं कर सके। वह सीधे सर्किट हाउस गए।
विज्ञापन


देर शाम टम्टा ने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जहां कार्यकर्ताओं ने टम्टा का जोरदार स्वागत किया। इनमें भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, जिला महामंत्री अजीत सिंह कार्की, ब्लॉक प्रमुख सूरज सिराड़ी, महिला जिलाध्यक्ष मीना भैसोड़ा आदि थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें