फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा पहुंचे जागेश्वर धाम

Sat, 14 Jun 2025 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
जागेश्वर में महिला समूह की समस्या सुनते मंत्री अजय टम्टा। संवाद
विज्ञापन
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा जागेश्वरधाम पहुंचे। उन्होंने यहां विभिन्न मंदिरों के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और देश व प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की। जागेश्वर में जय मां कालिका स्वयं सहायता समूह की सदस्य हर्षिता सुयाल ने समूह की समस्या बताई। इस पर टम्टा ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही समूह की महिलाओं को स्टाल लगाने के लिए स्थान की अनुमति दिलाने के प्रयास होंगे। इस दौरान मंत्री के साथ मंदिर के पुजारी प्रतिनिधि नवीन चंद्र भट्ट, योगेश भट्ट, हरिमोहन भट्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन


इधर, शनिवार को जागेश्वरधाम श्रद्धालुओं से पटा रहा। भारी भीड़ के चलते मंदिरों के दर्शन और पूजा-अर्चना करने के लिए लंबी कतार में खड़े होकर बारी का इंतजार करना पड़ा। इस कारण जागेश्वर मुख्य मंदिर समेत पुष्टि माता, हनुमान, महामृत्युंजय, केदारेश्वर व नवदुर्गा आदि मंदिर श्रद्धालुओं से घिरे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें