एलटी परीक्षा का परिणाम डेढ़ वर्ष बाद भी घोषित नहीं होने पर बेरोजगारों में रोष है। प्रशिक्षितों ने शुक्रवार को गांधी पार्क में सांकेतिक धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। परीक्षा परिणाम जल्द घोषित नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन करने का ऐलान किया।
इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि रोजगार की उम्मीद में बेरोजगारों ने डेढ़ साल पहले एलटी परीक्षा दी थी, लेकिन अब तक परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं होने से असमंजस बना है।
उन्होंने आरोप लगाया कि परिणाम में हो रही देरी से धांधली की भी आशंका है। वक्ताओं ने सरकार से परीक्षा परिणाम शीघ्र घोषित करने की मांग की है, ताकि बेरोजगारों की दुविधा दूर हो सके।
इस मौके पर चंदन सिंह बिष्ट, भास्कर उपाध्याय, अर्पण साह, गणेश पंत, हेमलता, सुनीता, छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष सुभाष पांडे, दीपक पांडे, अजय रावत, पूरन पालीवाल, पूरन उपाध्याय, राजू रावत, सुरेंद्र रावत, गिरीश तिवारी, ठाकुर सुप्याल, केदार सिंह, मनोज अधिकारी, लोकेश्वर पंत, गणेश शर्मा, गोकुल गढ़िया, योगेश धौनी, सूरज गंगोला आदि शामिल थे।