फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयशंकर नाट्य अकादमी और होटल मैनेजमेंट आवासीय विवि के अधीन

Sat, 15 Apr 2017 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 राज्यपाल की सहमति के बाद अल्मोड़ा में स्थित दो महत्वपूर्ण संस्थानों उदय शंकर राष्ट्रीय संगीत नाट्य अकादमी और स्व. जगत सिंह बिष्ट राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान को अल्मोड़ा में स्थापित आवासीय विश्वविद्यालय के अधीन कर दिए गया है। होटल मैनेजमेंट संस्थान का नाम बदलकर आतिथ्य प्रशासन संस्थान करने का भी फैसला हो चुका है और वहां वर्तमान में चल रहे पाठ्यक्रमों के अलावा बीएससी हेल्थ केयर और बीएससी आतिथ्य प्रशासन सहित कुछ अन्य कोर्स भी शुरू किए जाएंगे। दूसरी तरफ उदयशंकर राष्ट्रीय नाट्य अकादमी में निफ्ट के सहयोग से फिल्म मेकिंग, ग्राफिक एनीमेशन सहित कुछ अन्य कोर्स शुरू होंगे। उत्तराखंड आवासीय विश्वविद्यालय में कुछ माह के भीतर कक्षाएं शुरू करने की भी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


बता दें कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने अल्मोड़ा में उत्तराखंड आवासीय विवि की स्थापना करके कुमाऊं विवि के पूर्व कुलपति प्रो.एचएस धामी को इसका कुलपति नियुक्त कर दिया था। आवासीय विवि में जहां प्रोफेशनल कोर्स शुरू करने की योजना है वहीं उत्तराखंड के लोक साहित्य और संस्कृति के विकास और संरक्षण के लिए भी काम होगा। फिलहाल आवासीय विवि का अपना कोई भवन नहीं है और भवन निर्माण के लिए भूमि के चयन की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन प्रदेश सरकार ने राज्यपाल की सहमति के बाद फिलहाल अल्मोड़ा में स्थित राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान और उदयशंकर राष्ट्रीय संगीत नाट्य अकादमी को आवासीय विवि के अंतर्गत कर दिया है। यही नहीं राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान का नाम बदलकर आतिथ्य प्रशासन संस्थान करने का भी फैसला हो चुका है। 

आवासीय विवि के कुलपति प्रो.एचएस धामी ने बताया कि जगत सिंह बिष्ट राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान में वर्तमान में चल रहे कोर्स चलते रहेंगे। इसके अलावा वहां बीएससी हेल्थ केयर, बीएससी आतिथ्य प्रशासन, बीएससी फूड एंड क्राफ्ट आदि कोर्स भी शुरू किए जाएंगे। दूसरी तरफ उदय शंकर राष्ट्रीय संगीत नाट्य अकादमी में भी जहां वर्तमान गतिविधियां चलती रहेंगी, वहीं साथ ही वहां फिल्म मेकिंग, ग्राफिक्स एनीमेशन, फैशन डिजाइन, ड्रामा, म्यूजिक आदि से संबंधित कोर्स शुरू किए जाएंगे। इन पाठ्यक्रमों को शुरू करने के लिए निफ्ट के साथ समझौता हो चुका है। उन्होंने बताया कि इनमें से कुछ कोर्स इसी साल जुलाई तक शुरू कर दिए जाएंगे। इनमें अधिकांश कोर्स स्ववित्त पोषित होंगे। कुलपति ने यह भी बताया कि उत्तराखंड आवासीय विवि में प्रोफेशनल कोर्स के साथ ही उत्तराखंड के लोक साहित्य और संस्कृति के विकास और संरक्षण के लिए भी प्राथमिकता से काम होगा। 
विज्ञापन


कोट-
उत्तराखंड आवासीय विवि में जहां प्रोफेशनल कोर्स शुरू किए जाएंगे वहीं स्थानीय पारंपरिक ज्ञान और प्राकृतिक विज्ञान (नेचुरल साइंस) को विज्ञान के साथ जोड़कर पहाड़ की अपनी पहचान बनाने के लिए विशेष कार्य किया जाएगा। 
विज्ञापन

प्रो.एचएस धामी, कुलपति उत्तराखंड आवासीय विवि अल्मोड़ा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें