फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रक छत पर गिरा, आधा दर्जन घायल

Tue, 16 Jan 2018 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
मकान की छत पर गिरा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गरुड़ से बागेश्वर की ओर आ रहा एक ट्रक बमराड़ी के पास अनियंत्रित होकर एक मकान की छत पर जा गिरा। इस दुर्घटना में चालक सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया गया। 

विज्ञापन


 मंगलवार की दोपहर एक ट्रक (संख्या यूके 02-सीए 0277) गरुड़ से बागेश्वर की ओर आ रहा था। यह ट्रक बमराड़ी के पास अनियंत्रित होकर पलट गया और नीचे स्थित मकान की छत पर जा गिरा। इस दुर्घटना में अयारतोली निवासी ट्रक चालक शुभम राणा सहित उसके परिवार के तीन सदस्य नीतू राणा, मधुमती देवी, गीता देवी, गढ़सेर निवासी कमलेश ममगई, गरुड़ निवासी रोहित भट्ट घायल हो गए।

घायलों को आसपास मौजूद ग्रामीणों ने ट्रक से बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने घायलों का उपचार किया। डॉक्टरों ने सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई है। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग उत्तरायणी मेला देखने बागेश्वर आ रहे थे। संयोगवश जिस मकान की छत पर ट्रक गिरा वहां पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। अन्यथा गंभीर हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें