अल्मोड़ा। जिला महिला अस्पताल में पिछले चार दिनों से खराब पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन आखिरकार शुक्रवार को ठीक हो गई है। इस दौरान गर्भवतियों सहित अन्य मरीजों ने राहत की सांस ली है। यहां 30 से अधिक महिलाओं के अल्ट्रासाउंड हुए। अल्ट्रासाउंड सेवा बहाल होने की जानकारी मिलते ही हवालबाग, लमगड़ा, धौलादेवी, जैंती, सेराघाट, सोमेश्वर सहित नगर क्षेत्र और दूरस्थ गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं जांच के लिए महिला अस्पताल पहुंचीं। इनमें कई ऐसी महिलाएं भी शामिल थीं, जिन्हें पिछले दिनों मशीन खराब होने के कारण जिला अस्पताल भेजा गया था।