फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में बुधवार को नहीं हो सके गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासांउड

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। महिला अस्पताल अल्मोड़ा में बुधवार को गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाए। रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश में रहने से अल्ट्रासाउंड नहीं हुए। जिसके चलते गर्भवती महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिला और महिला दोनों अस्पतालों में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कुसुमलता ही अल्ट्रासाउंड करती हैं। बुधवार को महिला अस्पताल और अन्य दिनों जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं।
इधर बुधवार को रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश में रहने से महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके। सप्ताह में एक ही दिन अल्ट्रासांड होने से वहां महिलाओं की अधिक भीड़ रहती है। अल्ट्रासाउंड नहीं होने से दूर-दराज से पहुंचीं गर्भवती महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एक ही रेडियोलॉजिस्ट पर दोनों अस्पतालों का भार होने से कई बार रोगियों को पेरशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें