फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं होने पर बेस अस्पताल का किया रुख

विज्ञापन
ल्मोड़ा के बेस अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचे लोग। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में शुक्रवार को रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश में रहने के कारण अल्ट्रासाउंड ठप रहे। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं होने से मरीजों को बेस अस्पताल का रुख करना पड़ा। इस दौरान बेस अस्पताल में शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचे मरीजों की संख्या में इजाफा रहा। वहीं जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं होने से रोगियों को भारी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कुसुमलता शुक्रवार को अवकाश पर रही। उनके अवकाश पर रहने से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा ठप रही। इस दौरान सुबह से दूर-दराज के क्षेत्रों से अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचे कुछ मरीजों को बिना अल्ट्रासाउंड कराए ही बैरंग वापस लौटना पड़ा। कई मरीज इसके लिए बेस अस्पताल में गए। जहां रेडियोलॉजिस्ट डॉ. नरेश ने रोगियों के अल्ट्रासाउंड किए। बेस अस्पताल में शुक्रवार को लगभग 45 मरीजों के अल्ट्रासाउंड हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें