फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने सीएम से की पुल और सड़क निर्माण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ताड़ीखेत ब्लॉक के ईडा-जौरासी मोटर मार्ग के नदी में पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों में रोष है। शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों ने डीएम नितिन सिंह भदौरिया के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें मोटरमार्ग ओर पुल निर्माण की मांग उठाई। इस दौरान मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

ज्ञापन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ताड़ीखेत ब्लॉक के ईडा-जौरासी मोटर मार्ग को स्वीकृत हुए 13 वर्ष हो गए हैं। इसमें से तीन किमी सड़क का ही निर्माण तो हुआ पर शेष तीन किमी सड़क का निर्माण धनाभाव और वनभूमि स्वीकृति के अभाव में रुक गया है। उन्होंने कहा कि 2013-14 में ही कोसी नदी में मोटर पुल निर्माण की स्वीकृति भी हो चुकी थी, लेकिन उसका भी निर्माण नहीं हो पाया। कहा कि निर्माण कार्य के लिए लोनिवि रानीखेत को टोकन पूर्व में ही कर दिया गया, लेकिन इसके बाद भी कार्य शुरू नहीं हो पाया है। पुल निर्माण न होने से पिछले दिनों बाढ़ में बहने के कारण तीन महिलाओं की भी मौत हो गई थी। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में सड़क के अभाव में सब्जी उत्पादन होने के बावजूद उत्पादन का उचित लाभ कृषकों को नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सीएम से मोटरमार्ग, पुल के निर्माण के लिए धनावंटन की मांग की। ज्ञापन देेने वालों में जौरासी के प्रधान महेंद्र सिंह रावत, पूर्व कनिष्ठ उपप्रमुख माधवी फर्त्याल, ईडा की पूर्व बीडीसी सदस्य सरिता फर्त्याल, गजेंद्र सिंह फर्त्याल आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें