फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अंकिता के हत्यारों को सजा दिलाने को उक्रांद कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस

Mon, 05 Jan 2026 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर उक्रांद कार्यकर्ताओं ने बाजार में जुलूस निकाला। उन्होंने बडियाली चौराहे पर सभा कर उत्तराखंड सरकार का पुतला फूंका और नारे लगाए।
विज्ञापन


रविवार को उक्रांद कार्यकर्ताओं ने राइका गेट से बाजार होते हुए तहसील गेट तक जूलूस निकालकर बडियाली चौराहे पर सभा की। वक्ताओं ने कहा उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी की हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष गणेश नाथ, तुला सिंह तड़ियाल, प्रयाग शर्मा, राकेश बिष्ट, आनंद नाथ, विरेंद्र सिंह बंगारी, जगत सिंह, पुष्कर सिंह बंगारी खीम सिंह जीना, हंसा दत्त पांडेय, मुन्नी देवी, कमला देवी, चंपा देवी, हेमा देवी, विमला देवी, नीमा देवी, तुलसी देवी आदि मौजूद रहे।
मौलेखाल में अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक प्रमुख कंचन रावत के नेतृत्व में जालीखान से मौलेखाल तहसील कार्यालय तक न्याय यात्रा निकाली। इस दौरान रानीखेत पूर्व विधायक करन मेहरा, ब्लाक प्रमुख कंचन रावत, ज्येष्ठ प्रमुख विक्रम रावत, कुंवर सिंह कठायत, सोबन सिंह बोरा, शिवेंद्र रावत, प्रहलाद रावत, शंकर रावत, विशन दत्त शर्मा, शांति रावत, देवकी रावत, पुष्पा रावत, मुन्नी आर्या, प्रिति रावत, महेंद्र रावत, जीत खैरिया आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें