फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उक्रांद ने निकाली चेतावनी यात्रा

Sun, 14 Jun 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड क्रांति दल ने उत्तराखंड बचाओ उत्तराखंड बसाओ अभियान के तहत चेतावनी यात्रा निकाली। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार, भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार को जमकर कोसा। इस मौके पर हुई सभा में गैरसैंण को शीघ्र ही स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग की गई।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय दलों की गलत नीतियों के कारण प्रदेश बदहाली की कगार पर है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल जैसी मूलभूत जरूरतों के लिए जूझ रहे हैं लेकिन कोई सुधलेवा नही है। वक्ताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबी सरकार से न्याय की उम्मीद नहीं की जा सकती है। इससे पूर्व नारेबाजी के साथ जुलूस की शक्ल में यात्रा निकाली गई। सभा, यात्रा में उक्रांद के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य शिवकुमार, नरेंद्र मेहरा, मनोज शर्मा, नारायण तिवारी, प्रेम सिंह कन्याल, नवीन चंद्र, नवीन चंद्र, किशन सिंह, खीमानंद, किशनानंद, प्रकाश सिंह, कुंदनराम, चंदन नाथ, प्रकाश गिरी, रमेश अधिकारी, प्रेम सिंह अटवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें