फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा, कांग्रेस सरकारों को समर्थन नहीं देगा उक्रांद : शाही

Tue, 07 Feb 2017 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
Ukrand central viceउक्रांद केंद्रीय उपाध्यक्ष, प्रत्याशी प्रताप शाही की वार्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उक्रांद के केंद्रीय उपाध्यक्ष और रानीखेत विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी प्रताप सिंह शाही ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस ने लूट-खसोट मचाकर प्रदेश को गर्त में धकेल दिया है। रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के पिछड़ेपन के लिए उन्होंने दोनों दलों को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि सीएम, नेता प्रतिपक्ष स्थानीय होने के बावजूद पानी की समस्या हल न हो पाना दुर्भाग्यपूर्ण है। क्षेत्र के विकास के लिए उक्रांद एकजुट होकर संघर्ष करेगा। 
विज्ञापन


शाही ने यहां पत्रकारों से कहा कि राज्य का विरोध करने वाले मुख्यमंत्री बने। राज्य की स्थायी राजधानी गैरसैंण को लेकर दोनों ही राष्ट्रीय दलों ने लोगों को गुमराह किया। राज्य स्थापना के बाद से ही दोनों ही सरकारें विकास की ठोस नीतियां नहीं बना पाई, जिस कारण प्रदेश लगातार पिछड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उक्रांद सशक्त क्षेत्रीय दल के लिए अब एकजुट हो गया है।

इस बार प्रदेश में उक्रांद 15 से 16 सीटें जीतेगा और किसी भी राष्ट्रीय दल का समर्थन नहीं देगा। कहा कि रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में लोगों के लिए पीने का पानी नहीं है। लोग पानी खरीदकर पी रहे हैं। मूलभूत सुविधाओं के अभाव में लोग पलायन कर रहे हैं, लेकिन भाजपा, कांग्रेस के पास पलायन रोकने तक को नीतियां नहीं हैं। उनके साथ केंद्रीय महामंत्री प्रकाश करायत, राम सिंह, रघुनंदन पपनै, मनोहर सिंह बिष्ट, राम सिंह, महिपाल रौतेला थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें