द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित रूप से संलिप्त भाजपा नेताओं के नाम सामने आने के बाद उत्तराखंड क्रांति दल द्वाराहाट इकाई ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे पर प्रदर्शन कर नारे लगाते हुए सरकार का पुतला जलाया।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के मामले में सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आए वीआईपी खुलासों ने जनता के आक्रोश को और बढ़ा दिया है। उन्होंने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने और पीड़िता को शीघ्र न्याय देने की मांग की। वक्ताओं ने इस मामले में शामिल हत्यारों को फांसी तक की सजा देने की भी मांग उठाई। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए और सरकार पर मामले को दबाने का आरोप लगाया गया। इस मौके पर उत्तराखंड क्रांति दल के रानीखेत जिलाध्यक्ष जगदीश रौतेला, नगर अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष महेश चंद्र राज्य आंदोलनकारी बीरेंद्र बजेठा, गोविंद अधिकारी, गिरीश भट्ट, मुकेश बुधोडी, पूर्व सरपंच चेत राम, गिरीश कांडपाल, दीपक अधिकारी, वीर राम आर्या, कमल साह, कमल अधिकारी आदि मौजूद रहे।