द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। यूकेडी की द्वाराहाट स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। ब्लॉक अध्यक्ष लाल सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में 29 मार्च से चलो गांव की ओर अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान बूथ लेवल तक बीएलए की नियुक्तियों के संबंध में भी चर्चा की गई। बुधवार को बैठक में पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि लोगों ने जिस उत्तराखंड राज्य की मांग की गई थी वह आज भी अधूरा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुटता से गांवों-गांवों में संगठन की मजबूती और पार्टी की नीतियों को हर व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही। इस मौके पर कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। वहां प्रदेश संगठन मंत्री जगदीश भट्ट, बचे सिंह बिष्ट, जगदीश रौतेला, राज्य आंदोलनकारी वीरेंद्र बजेठा, बिपिन पंत, हिम्मत सिंह अधिकारी, गोविंद सिंह ऐरडा, गोविंद अधिकारी आदि मौजूद रहे।