द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वाराहाट में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी 27 से 28 मार्च को आयोजित होगी। प्राचार्य प्रो डीसी पंत ने बताया कि संगोष्ठी में उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों के उच्च शिक्षा के शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी शामिल होंगे। इस दौरान शोधार्थी अपने शोध पत्र भी प्रस्तुत करेंगे।