फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: यूकेडी ने ऑनलाइन दर्शन व्यवस्था और हल्द्वानी से शटल सेवा शुरू करने की उठाई मांग

Mon, 05 Oct 2026 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कैंची धाम में लगातार लग रहे जाम से पहाड़ की व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने शासन प्रशासन से व्यवस्था को पटरी में लाने के लिए ठोस कदम उठाने और कैंची धाम में ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने कहा कि जाम का सीधा असर अल्मोड़ा, रानीखेत, सोमेश्वर, बागेश्वर, कपकोट, थल, पिथौरागढ़, डीडीहाट समेत कुमाऊं मंडल के विभिन्न क्षेत्रों पर पड़ रहा है। अल्मोड़ा से हल्द्वानी पहुंचने में करीब 12 घंटे तक का समय लग रहा है। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित होने से राशन, फल, सब्जी और अन्य जरूरी सामान पहुंचाने में भी परेशानी हो रही है। वहीं सबसे गंभीर स्थिति स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर है। मरीजों और उनके तीमारदारों को जाम के कारण अस्पताल पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यूकेडी ने शासन और प्रशासन से मामले का तत्काल संज्ञान लेने की मांग की। दल ने सुझाव देते हुए मांग की है कि कैंची धाम के लिए जब जक कोई स्थायी यातायात विकल्प तैयार नहीं होता, तब तक मंदिर में दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था अनिवार्य की जाए। साथ ही हल्द्वानी से शटल सेवा संचालित करने की मांग की गई। बैठक में केंद्रीय सचिव त्रिलोक सिंह लटवाल, जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी, महानगर अध्यक्ष मोहित साह, सुजीत टम्टा, अक्षय कुमार, धीरज भैंसोड़ा, कमल सिंह, विजय पंत, दीपक सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें