फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर कार्यकर्ताओं ने उक्रांद के संस्थापक डॉ. डीडी पंत को किया याद

विज्ञापन
जयंती पर उक्रांद के संस्थापक रहे डा. डीडी पंत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल जिला इकाई ने दल के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. डीडी पंत को 101वीं जयंती पर याद किया। कार्यकर्ताओं ने डॉ. पंत के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। केंद्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी ने कहा कि डॉ. पंत महान भौतिकशास्त्री थे। कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रथम उपकुलपति और शिक्षा निदेशक उत्तर प्रदेश के पद पर कार्य करते हुए उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं उत्तराखंड क्रांति दल के पहले अध्यक्ष के रूप में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का परिचय देते हुए पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी पहाड़ में रोकने पर जोर दिया। पूर्व उपाध्यक्ष गिरीश शाह ने कार्यकर्ताओं से डॉ. पंत के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने डॉ. पंत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर दिनेश जोशी, गिरीश गोस्वामी, उदय मेहरा, सोनू बिष्ट, महेंद्र बिष्ट, वैभव शाह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें