फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उजाला हॉस्पिटल के स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी रोगियों की भीड़

Sun, 26 May 2019 12:04 AM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो  मौलेखाल (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
उजाला हॉस्पिटल काशीपुर के तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 उजाला हॉस्पिटल काशीपुर की ओर से मौलेखाल ब्लॉक के सभागार में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 250 से अधिक लोगों का इलाज किया गया और उन्हें दवाइयां उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर डॉक्टरों ने लोगों को स्वस्थ रहने के लिए टिप्स भी दिए। 
विज्ञापन


शिविर का शुभारंभ करते हुए तहसीलदार सतीश चंद्र बर्थवाल ने कहा कि उजाला हॉस्पिटल द्वारा सल्ट जैसे पिछड़े क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने से लोगों को काफी लाभ मिला है। शिविर में मौलेखाल, शशिखाल, जालीखान, कालीगांव, पेसिया, मुनड़ा, जसपुर, बांगीधार, खटलगांव, भ्याड़ी, मरचूला, झड़गांव, हिनौला, कटरिया आदि गांवों के करीब ढाई सौ से अधिक लोग पहुंचे।

इनमें काफी संख्या में महिलाएं भी थीं। रोगियों का स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधा पटनी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. हरीश पटनी, फिजीशियन डॉ. स्वयंभू आदि ने परीक्षण करके उन्हें परामर्श दिया। स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में अमित सिंह रावत, सोबन सिंह बोरा, पुष्कर सिंह मेहरा आदि ने विशेष सहयोग दिया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी रवि कुमार सैनी, सहायक खंड विकास अधिकारी खीमा नंद बुडलाकोटी, थानाध्यक्ष बिशन लाल, गंभीर चंद्र रमोला, शिव दत्त, चंद्रमोहन रावत, आनंद चौधरी, दीपक शर्मा, पुष्कर सिंह मेहरा आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें