फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उडेरी, ऐड़ाद्यो और रिखूगैर तोक में बिजली नहीं पहुंची

Sun, 22 Jan 2017 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
। तहसील क्षेत्र के उडेरी, ऐड़ाद्यो के अलावा डौनी गांव के रिखूगैर तोक के वाशिंदे आज भी बिजली से वंचित हैं। इन गांवों के करीब चालीस से अधिक परिवार सौर ऊर्जा और लालटेन उजाले में रात गुजारते हैं। जंगलों के बीच रहने वाले इन परिवारों को रात में जंगली जानवरों का भी भय बना रहता है। लेकिन आज तक किसी ने इन परिवारों की सुध नहीं ली।
विज्ञापन


उडेरी तोक सड़क से छह किमी दूर है। यहां रह रहे 12 परिवारों के यहां बिजली नहीं है। एड़ाद्यो तोक सड़क से आठ किमी दूर जंगल के मध्य स्थित है। इस गांव में बिजली न होने से यहां रह रहे 14 परिवार परेशान हैं। बिजली की सुविधा से वंचित रिखूगैर तोक में पंद्रह परिवार रहते हैं। प्रदेश में सत्तारूढ़ रही सरकारें इन गांवों में आज तक बिजली नहीं पहुंचा पाई हैं।

ऐड़ाद्यो के नंदन सिंह का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों और बिजली विभाग से गांव में बिजली लाइन बिछाने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। रिखूगैर निवासी प्रकाश अल्मियां कहते हैं कि जनप्रतिनिधियों और सरकारों को ग्रामीणों की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं रह गया है। विद्युत वितरण खंड के अवर अभियंता खुशाल सिंह नेगी ने बताया कि यह शासन स्तर का मामला है। शासन से निर्देश मिलने के बाद गांवों में लाइन बिछाने के लिए सर्वे की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें