फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरसैंण राजधानी को लेकर उक्रांद का प्रदर्शन

Sat, 10 Feb 2018 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
गैरसैंण राजधानी के पक्ष में नारेबाजी करते उक्रांद कार्यक्रता आदि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड क्रांतिदल ने गैरसैंण को राज्य की स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर क्रांतिवीर चौराहे पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इससे पूर्व हुई सभा में गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने को अभियान चलाने की बात कही गई। 

विज्ञापन


सभा में कहा गया कि राष्ट्रीय पार्टियों की गलत नीतियों के चलते राज्यवासी राज्य बनने के सत्रह सालों बाद भी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। उत्तराखंड क्रांतिदल द्वारा गैरसैंण को राज्य की स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर किए गए प्रदर्शन में तमाम लोग शामिल हुए। इस मौके पर गैरसैंण राजधानी के पक्ष में जमकर नारेबाजी की गई। 
बाद में हुई सभा में पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि विकास के विकेंद्रीकरण को लेकर राज्य की स्थायी राजधानी गैरसैंण बननी जरूरी है। गैरसैंण में राजधानी बने बगैर राज्य का सर्वांगीण विकास नहीं हो सकता है। उन्होंने एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने की बात कही। 
विज्ञापन


इस मौके पर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने अंतिम सांस तक गैरसैंण राजधानी के लिए संघर्ष करने और माफिया राज को खत्म करने की बात कही। 
सभा को जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र नेगी, नारायण सिंह रावत, चारू तिवारी, रेखा धस्माना, बसंत उपाध्याय, कांता रावत, खीमसिंह बिष्ट, कल्पना राही, कमला बिष्ट आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता उक्रांद के ब्लॉक अध्यक्ष आनंद किरौला ने और संचालन आनंद नाथ ने किया।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें