फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: तितालीखेत के जंगल में खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा) रानीखेत तहसील के दूरस्थ तितालीखेत क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। सोमवार देर रात अनियंत्रित होकर एक कार गहरी खाई में गिर गई। इसमें कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार सुबह ग्रामीणों की नजर क्षतिग्रस्त वाहन पर पड़ी जिसके बाद दुर्घटना का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

बिनसर क्षेत्र में सौनी से करीब पांच किलोमीटर दूर तितालीखेत-चमड़खान मोटर मार्ग पर यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह सड़क किनारे डिवाइडर टूटा देखा। उन्होंने नीचे देखा तो करीब 150 मीटर गहरी खाई में एक कार संख्या सीएच 01 सीबी 5868 क्षतिग्रस्त अवस्था में दिखाई दी। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार दुर्घटना सोमवार देर रात की है। मृतकों में एक की पहचान हल्द्वानी के बिठोरिया नंबर-एक निवासी जीवन जोशी (36) पुत्र पूरन चंद्र जोशी के रूप में हुई है। दूसरे मृतक की शिनाख्त समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय रानीखेत भेज दिया है। एसआई कैलाश चंद्र ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है व उनके पहुंचने के बाद दूसरे मृतक की पहचान होने की संभावना है।

कोट -
प्रथम दृष्टया मामला वाहन के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने का प्रतीत हो रहा है। प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। - राजेंद्र अधिकारी, नायब तहसीलदार रानीखेत
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें