साइकिल यात्रियों का स्वागत करते रं कल्याण संस्था के लोग।
- फोटो : amar ujala
पेड़ लगाओ और हिमालय बचाओ अभियान के तहत रं कल्याण संस्था के बैनर तले रं यूथ फोरम के दो युवा नरेश गर्ब्याल और गौतम रायपा साइकिल यात्रा पर निकले हैं। अल्मोड़ा पहुंचने पर रं कल्याण संस्था के सदस्यों ने उनका स्वागत किया।
पेड़ लगाओ, हिमालय बचाओ अभियान के तहत दोनों साइकिल यात्री धारचूला से हल्द्वानी की यात्रा पर निकले हैं। सोमवार रात अल्मोड़ा पहुंचने पर रंग कल्याण संस्था अल्मोड़ा के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। साइकिल यात्रियों ने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण जरूरी हो गया है।
यात्रा के उद्देश्य लोगों को पार्यावरण के प्रति के साथ हिमालय को संरक्षित करने के लिए लोगों को जागरूक करना है। साथ ही वह लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने का आह्वान कर रहे हैं।
अल्मोड़ा से मंगलवार सुबह साइकिल यात्री हल्द्वानी को रवाना हुए। अल्मोड़ा पहुंचने पर साइकिल यात्रियों का अपर जिलाधिकारी बीएल फिरमाल, सेनू तितियाल, रितेश व्यास गुंज्याल, गणेश रौंकली, कुशल गुंज्याल, राजेंद्र भौतडा, चंचल मार्छाल, मैकू गब्र्याल, ईश्वर गर्ब्याल आदि ने स्वागत किया।