फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कश्मीर के विद्यार्थी विवेकानंद कृषि अनुसंधान संस्थान में करेंगे शोध

Tue, 31 Oct 2023 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अब कश्मीर के विद्यार्थी विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीपीकेएस) अल्मोड़ा में शोध कार्य करेंगे। वीपीकेएस और शेर ए कश्मीर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के बीच इसके लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान और शेर ए कश्मीर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि श्रीनगर कश्मीर के बीच समझौता ज्ञापन हुआ। इसके मुताबिक दोनों संस्थान अपने राज्य के शोध कार्य साझा कर कृषित विकास के लिए सहयोग करेंगे। दोनों संस्थानों के बीच वैज्ञानिक तकनीक भी साझा होंगी। वीपीकेएस अपने संस्थान में विकसित गेहूं, जौ, मक्का, धान, दलहन, तिलहन सहित अन्य फसलों के बीजों को कश्मीर को उपलब्ध कराएगा। समझौता ज्ञापन पर वीपीकेएस के निदेशक डॉ. लक्ष्मीकांत और शेर ए कश्मीर विवि के निदेशक प्रो. एचआर नाईक ने हस्ताक्षर किए। डॉ. लक्ष्मीकांत ने कहा कि यह समझौता दोनों राज्यों में कृषि क्षेत्र में क्रांति लाने का काम करेगा। वहां शेर ए कश्मीर विवि के कुलपति प्रो. डॉ. नजीर अहमद गनई सहित कई वैज्ञानिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें