फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर 19 प्रतियोगिता के टीम का चयन दो दिसंबर को रानीखेत में

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से अंडर-19 पुरुष क्रिकेट टीम की चयन प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी। अल्मोड़ा जिले की टीम का चयन दो दिसंबर को यहां एनसीसी खेल मैदान में सुबह नौ बजे से होगा। पंजीकरण नहीं करा पाए खिलाड़ियों से ऑफलाइन पंजीकरण कराने की अपील की गई है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा एसोसिएशन के हर्ष गोयल ने बताया कि दो दिसंबर से चयन प्रक्रिया यहां एनसीसी मैदान में शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन खिलाड़ियों ने किसी कारणवश जिले में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं किया था वो सभी ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करा कर भी ट्रायल का हिस्सा बन सकते हैं। इसके लिए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के ऑफिस राधा स्पोर्ट्स रानीखेत से आवेदन पत्र प्राप्त किए जा सकते हैं।
कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार ट्रायल संपन्न किया जाएगा। खिलाड़ियों को सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ सुबह नौ बजे सफेद किट में एनसीसी खेल मैदान पहुंचना होगा। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड अंडर-19 की चयन प्रक्रिया के लिए अंतर जिला मैच (कुमाऊं और गढ़वाल मंडल) आयोजित करा रही है, जिसमे हर जिले से 17 खिलाड़ियों की टीम प्रतिभाग करेगी , जिसके आधार पर राज्य की टीम के लिए चयन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें