फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दो दिन संचालित परिवहन निगम की दो सेवाएं फिर हुईं ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवहन निगम की स्थगित दो सेवाएं दो दिन संचालित होने के बाद सोमवार को फिर स्थगित रही। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं दिल्ली रूट को आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा रहा।
विज्ञापन


उत्तराखंड परिवहन निगम के अल्मोड़ा स्थित डिपो में चालक, परिचालकों की कमी का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। निगम की एक बजे की अल्मोड़ा-बेतालघाट-दिल्ली, शाम पांच बजे की अल्मोड़ा-देहरादून सेवा दो दिन संचालित हुई। इससे यात्रियों को राहत मिली थी लेकिन सोमवार को फिर से सेवा स्थगित रही। इससे इन रूटों को आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि आए दिन सेवा स्थगित होने से दिक्कतें हो रही हैं। कहा कि त्योहारी सीजन में भी कई बार सेवा रद्द हो जाती है। इधर, वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी राजेश कुमार वैश्य ने बताया कि चालकों की कमी से 14 में से 12 सेवाओं का ही संचालन हुआ।



बोले यात्री

बेतालघाट जाना था लेकिन सेवा स्थगित होने से दिक्कत हो रही है। टैक्सी चालक भी आधे रास्ते की सवारी नहीं बैठाते हैं। इस कारण गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतें हो रही हैं। -सुंदर लोहनी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन



देहरादून जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा हूं लेकिन अभी जानकारी मिली की सेवा स्थगित है। अब दूसरी बस से जाना पड़ेगा। -रमेश बोरा, अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें