अल्मोड़ा। जिले में हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। बारिश में मलबा आने से जिले के दो ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हो गए हैं। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मंगलवार को हुई बारिश में धौलादेवी-खेती-जटेश्वर मोटर मार्ग, भाकुड़ा-तल्ला चनोली मोटर मार्ग में मलबा आ गया। इस कारण दोनों ग्रामीण मार्गों पर यातायात बाधित रहा। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते 24 घंटों में अल्मोड़ा में 2.0 मिमी, रानीखेत में 1.3 मिमी, ताकुला में 0.5 मिमी, सल्ट में 1.0 मिमी, भैसियाछाना में 10.0 मिमी बारिश हुई। बारिश के चलते नगर की बाजार भी सुनसान रही।