फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री न मिलने से रोडवेज की दो बसों के पहिए थमे

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अनलॉक-2 में भी सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के बुरे हाल हैं। वाहनों में 50 फीसदी सवारियां बैठाने की अनुमति है लेकिन सार्वजनिक वाहनों को दस फीसदी सवारियां भी नहीं मिल रही हैं। मंगलवार को यात्री न मिलने से अल्मोड़ा से रोडवेज की दो बसों का संचालन नहीं हुआ। यात्रियों की कमी के चलते रोडवेज और केमू की कई सेवाओं का संचालन ही नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज स्टेशन अल्मोड़ा हर रोज आठ सेवाओं का संचालन हो रहा है। मंगलवार को यात्री न मिलने से सुबह साढ़े सात बजे संचालित अल्मोड़ा-रामनगर, सुबह आठ बजे अल्मोड़ा-हल्द्वानी सेवाएं ठप रहीं। चालक, परिचालक स्टेशन में यात्रियों का इंतजार करते रहे लेकिन काफी देर तक एक भी यात्री नहीं आया है। इसकी जानकारी रोडवेज के अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद दोनों सेवाओं को रद कर दिया गया।
अल्मोड़ा-अटपेसिया में आठ, अल्मोड़ा-टनकपुर में सात, अल्मोड़ा-बागेश्वर वाया ताकुला में आठ, अल्मोड़ा-बागेश्वर वाया गरुड़ में सात, अल्मोड़ा-मासी में 11, शाम ढाई बजे अल्मोड़ा-हल्द्वानी को 13 यात्री मिले। इधर केमू स्टेशन से अल्मोड़ा-शीतलाखेत, अल्मोड़ा-हल्द्वानी दो ही सेवाओं का संचालन हो रहा है। ग्रामीण रूटों पर केमू की बसों का संचालन नहीं होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें