फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मलबा आने से दो सड़कें बंद, यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी

Sat, 19 Jul 2025 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बारिश के दौरान मलबा आने से जिले के दो ग्रामीण मोटर मार्ग यातायात के लिए बंद रहे। इस कारण लोगों को आवाजाही के दौरान परेशानी झेलनी पड़ी। अल्मोड़ा में सबसे अधिक 12.7 एमएम, रानीखेत में 8 एमएम और सोमेश्वर में चार एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार की देर रात झमाझम बारिश हुई। शुक्रवार की सुबह मौसम कुछ देर खुला लेकिन दोपहर में फिर मौसम ने करवट ली। दिन के समय जिले के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बारिश के दौरान मलबा आने से धौलादेवी-खेती बजेली और पत्थरखोला-महरगांव दो ग्रामीण मोटर मार्ग यातायात के लिए बंद रहे। इस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आपदा कंट्रोल रूम के मुताबिक बंद पड़ी सड़कों को खोलने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें