फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिला अस्पताल में नेत्र सहायक के दो पद स्वीकृत, एक पद रिक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में नेत्र सहायक का एक पद लंबे समय से रिक्त है। एक मात्र नेत्र सहायक के अवकाश में रहने पर नेत्र जांच सहित आपरेशन संबंधित कार्य प्रभावित होते हैं। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में नेत्र रोगियों का काफी दबाव रहता है। धौलादेवी, भैंसियाछाना, लमगड़ा, ताकुला, हवालबाग समेत विभिन्न विकासखंडों से काफी संख्या में लोग आंखों की जांच कराने के लिए जिला अस्पताल आते हैं। अस्पताल में नेत्र सहायक के दो पद स्वीकृत हैं, लेकिन एक पद लंबे समय से रिक्त है। एकमात्र नेत्र सहायक के अवकाश में जाने पर अस्पताल में आने वाले मरीजों की नेत्र जांच संबंधित कार्य बाधित रहते हैं। नेत्र आपरेशन कार्य के दौरान भी दिक्कतें आती हैं।



जिला अस्पताल में पहुंचे बुखार, पेट दर्द के मरीज

अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ रही। शनिवार को ओपीडी 420 रही। अस्पताल में खांसी, जुकाम, पेट दर्द, बुखार के रोगी उपचार को पहुंचे थे। पर्ची काउंटर से लेकर डॉक्टर कक्ष तक मरीजों की भीड़ रही। मरीजों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। लमगड़ा से पहुंचे राहुल सिंह ने बताया कि कतार में खड़े-खड़े इंतजार करते हुए 25 मिनट हो गया है लेकिन अब तक नंबर नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

नेत्र सहायक के दो पद सृजित हैं, लेकिन वर्तमान में एक ही पद पर तैनाती है। एक पद रिक्त है। इसकी जानकारी विभाग के माध्यम से निदेशालय को भेजी गई है।

डॉ. एचसी गड़कोटी, पीएमएस जिला अस्पताल अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें