फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो खाई में गिरी दो लोगों की मौत, छह घायल

Sat, 16 Jul 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
खाई से घायलों को लाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
धौलादेवी से मलाण गांव जा रही बोलेरो जीप चौड़ा बैंड के निकट करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। 21 वर्षीय महिला हरेला पर्व पर मायके जा रही थी। दुर्घटना में छह लोग घायल हो गए। घायलों का धौलादेवी अस्पताल में उपचार चल रहा है। दुर्घटना के कारण का पता नहीं चल सका है। 

बोलेरो जीप संख्या यूके 01 टीए/7711 शनिवार को धौलादेवी से मलाण जा रही थी। दिन में करीब 1:45 बजे चौड़ा बैंड के पास वाहन असंतुलित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना की सूचना मिलने पर देवी दत्त पांडे, शेखर पांडे, नंदा बल्लभ, गणेश पांडे, हेम तिवारी, अनिल तिवारी, पूरन राम, अनिल तिवारी, मोहन राम धन सिंह आदि ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को खाई से निकालकर धौलादेवी के ब्लाक प्रमुख पीतांबर पांडे और अन्य निजी वाहनों से धौलादेवी अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में हरेले पर्व पर मायके जा रही नीमा देवी (21) पत्नी राजेंद्र सिंह कछयोला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चेलनीछाना चुपड़ा निवासी हरीश राम (23) पुत्र नंदीराम ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना में कछयोला निवासी बिशन सिंह (53) पुत्र त्रिलोक सिंह, चौड़ा निवासी गीता पांडे (30) पत्नी तारा दत्त और उनका चार साल का बेटा प्रकाश, रैतोला गांव निवासी चालक दिगंबर सिंह (30) पुत्र नैन सिंह, चुपड़ा गांव की अंजू देवी (20) पत्नी हरीश  राम आर कुनगड़ा के भुवन चंद्र (20) पुत्र जगदीश चंद्र घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को निजी वाहनों से धौलादेवी अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों के मुताबिक सभी घायल खतरे से बाहर हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें