फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में फिर डेंगू के दो नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। यहां फिर से डेंगू के दो मरीज सामने आए हैं, इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। दोनों मरीजों को चिकित्सकों ने घर भेजकर स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने को कहा है।
विज्ञापन

तीन साल बाद फिर से जिले में डेंगू के मरीज सामने आए हैं। बीते दिनों डेंगू के तीन मरीजों की पहचान हुई थी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को बुखार से पीड़ित दो मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान लक्षण मिलने पर उनकी डेंगू की जांच की गई, इसमें दोनों पॉजीटिव निकले। अब जिले में इस साल डेंगू मरीजों की संख्या पांच हो गई हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. कमलेश जोशी ने कहा कि दोनों ही मैदानी क्षेत्रों से यहां पहुंचे थे। बुखार से पीड़ित होकर जिला अस्पताल पहुंचने पर उनकी डेंगू की जांच की गई।
विज्ञापन


दूषित पानी जमा होने पालिका के टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत

अल्मोड़ा। नगर में बढ़ते डेंगू के खतरे के बीच नगरपालिका ने घरों के आसपास दूषित पानी जमा होने की शिकायत दर्ज करने के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि लोग टोल फ्री नंबर 18003095560 पर पानी जमा होने की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। पालिका की टीम मौके पर पहुंचकर दूषित पानी की निकासी कर दवा का छिड़काव करेगी।

जिला अस्पताल में हड्डी के चिकित्सक अवकाश पर, मरीज बेहाल

अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र हड्डी रोग विशेषज्ञ के अवकाश पर जाने से मरीजों की दिक्कत बढ़ गई है। इसके चलते यहां उपचार के लिए पहुंचे मरीजों को फजीहत झेलनी पड़ी और उन्हें निजी अस्पतालों की दौड़ लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
मंगलवार को पैर, कमर, गर्दन दर्द सहित अन्य हड्डी रोगों से जूझते हुए 40 से अधिक मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। लेकिन हड्डी रोग विशेषज्ञ के अवकाश पर जाने से उन्हें खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। सुबह से ही मरीज हड्डी रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर दरवाजा खुलने का इंतजार करते रहे। लेकिन जब उन्हें उनके अवकाश पर जाने की सूचना मिली तो उन्होंने निजी अस्पतालों की दौड़ लगाई, तब जाकर उनका उपचार हुआ। पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि हड्डी रोग विशेषज्ञ अवकाश पर हैं। जल्द ही वे लौटेंगे और मरीजों को उपचार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें