अल्मोड़ा जिले के धार क्षेत्र के तूनी में किराये के कमरे में रह रहे दो नेपाली मजदूर मलबे की चपेट में आ गए। देर रात पहाड़ी से मलबा कमरे में घुस गया, जिससे दोनों मजदूर दब गए। दोनों की मौत हो गई।
अल्मोड़ा जिले के धार की तूनी क्षेत्र में किराये के कमरे में रह रहे दो नेपाली मजदूर मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूर टिन शेड से बने एक कमरे में रह रहे थे। देर रात मलबा कमरे में आ गया, जिसकी चपेट में आने से दोनों मजदूर दब गए। सुबह काफी देर बाद आसपास के लोगों को घटना का पता चला। सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा और मलबा हटाने का काम शुरू किया।
जिलाधिकारी अंशुल सिंह समेत प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। मलबे की चपेट में आने से टिन शेड का कमरा भी क्षतिग्रस्त हो गया। राहत दल दोनों मजदूरों को बाहर निकालने के लिए मलबा हटाने में जुटा रहा। घटनास्थल पर पार्षद अमित साह मोनू समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।