फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग की हत्या मामले में दो और गिरफ्तार

Tue, 13 Nov 2018 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 रिटायर फारेस्टर दीवान सिंह नेगी निवासी नैनी पेटशाल की हत्या मामले में वांछित दो आरोपियों को दन्या पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को काठगोदाम (नैनीताल) से गिरफ्तार किया गया। एसएसपी पी रेणुका देवी ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। मालूम हो हत्या का प्रमुख आरोपी पूर्व में ही गिरफ्तार हो चुका है।  

विज्ञापन


  बीते छह जून को 61 वर्षीय दीवान सिंह पुत्र सोबन सिंह नेगी की तीन लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी। दीवान सिंह तब पेटशाल से अपने घर नैनी बाराकोट को लौट रहे थे। रात अधिक होने पर वह पूनाकोट के पास अपने परिचित गोविंद सिंह की दुकान में रुक गए थे। रात को रवि मेहता अपने दो साथियों के साथ वहां पर पहुंचा और इस दौरान दीवान सिंह के साथ रवि मेहता की झड़प हो गई। और विवाद बढ़ने पर रवि मेहता और उसके साथियों ने दीवान सिंह की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी।

हत्या करने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। राजस्व पुलिस ने धारा 302, 457, 506,34 के तहत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था। जिसके कुछ दिन बाद मुख्य आरोपी रवि मेहता को राजस्व पुलिस ने पेटशाल के पास गिरफ्तार कर लिया था। बाद में मामला स्थानांतरित होकर दन्या पुलिस के पास पहुंचा। थानाध्यक्ष अजय साह ने बताया कि आरोपी नितेश लोहनी पुत्र माधवानंद लोहनी निवासी पंचायतघर, बैड़ापोखरी हल्द्वानी और सागर चौहान पुत्र रूप सिंह निवासी बड़ल चौमु डीडीहाट पिथौरागढ़ को पुलिस टीम ने काठगोदाम नैनीताल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हितेश चौसाली, का. दीपक खनका, भूपेंद्र सिंह, राजेश भट्ट शामिल थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें