फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह से खाली है एटीएम

Tue, 12 Jan 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 तहसील मुख्यालय स्थित एसबीआई के एटीएम में दो माह से पैसे नहीं हैं। लोग शाखा में पहुंच रहे हैं तो वहां स्टाफ की कमी की वजह से लंबी लाइन में लगना पड़ रहा है। इससे व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुस्साए नगर व्यापार मंडल ने असिस्टेंट मैनेजर ने एटीएम में शीघ्र पैसे डलवाने की व्यवस्था करने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर उन्होंने आंदोलन की धमकी दी।
विज्ञापन

असिस्टेंट मैनेजर निवास जैन को सौंपे ज्ञापन में कहा कि एक तरफ एटीएम में पैसे नहीं हैं, दूसरी ओर बैंक में स्टाफ की भारी कमी है। इससे ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इन समस्याओं के समाधान के लिए आश्वासन तो कई दिए गए, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हो पा रही है। जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बैंक शाखा में तालाबंदी से भी नहीं चूकेंगे। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल के अध्यक्ष तारा कपकोटी, पूर्व अध्यक्ष गोपाल दत्त जोशी, कोषाध्यक्ष नवीन उपाध्याय, प्रकाश जोशी, प्रताप सिंह, बलवंत सिंह, गजेंद्र कोरंगा, आनंद सिंह, मोहित जोशी, हरीश कपकोटी, कमला गढ़िया, अनिल कुमार, चंचल कोरंगा, ललित उपाध्याय, मोहन चंद्र आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें