फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: त्यूनरा गोपालधारा में दिखाई दिए दो तेंदुए, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के विभिन्न मोहल्लों में तेंदुए का आतंक बढ़ गया है। त्यूनरा गोपालधारा में एक घर के पास घूम रहे दो तेंदुए सीसीटीवी में कैद हुए हैं।
विज्ञापन


नगर के ढूंगाधारा, एनटीडी, खत्याड़ी, धारानौला आदि क्षेत्रों में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। शाम और रात को कई दिन से तेंदुआ आबादी क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। नगर के त्यूनरा गोपालधारा में मनोज सनवाल के घर के पास सोमवार की सुबह 4.47 बजे दो तेंदुए घूमते हुए सीसीटीवी में कैद हुए हैं। मनोज सनवाल ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही न्यू कालोनी धारानौला में नवीन बिष्ट के छत में दो तेंदुए देखे गए थे। उन्होंने कहा कि तेंदुए के आबादी क्षेत्र में दिखाई देने से लोगों को जान का खतरा है। उन्होंने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें