फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में आग लगने से दो लाख का सामान जलकर राख

Mon, 28 Jan 2019 11:23 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
आग से टिन शेड़ में जला सामान।
विज्ञापन

 गणेशीगैर स्थित टिन शेड के एक मकान में रविवार रात आग भड़कने से नकदी समेत कमरे के अंदर रखा सारा सामान जल गया। इस दौरान गृह स्वामी और उनका परिवार बगल के दूसरे कमरे में सोए हुए थे। गृह स्वामी के उठने तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। रात में पहुंची पुलिस और पड़ोसियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग से घर का सामान जलकर राख हो गया। अग्निकांड में करीब दो लाख से अधिक का नुकसान हो गया।        

विज्ञापन

 जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात गणेशीगैर निवासी विजेंद्र टाक का परिवार गहरी नींद में सोया था। इस बीच रात में दूसरे कमरे में अचानक धुआं फैलने लगा तो उनकी नींद खुली। इस बीच आग तेजी से फैलने लगी। जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। अग्निकांड में कमरे में रखा सामान कपड़े, राशन, टीवी , बिस्तर, सोफा, फ्रिज आदि जलकर राख हो गया। गृह स्वामी के मुताबिक कमरे में पांच हजार रुपये नकद भी रखे थे वह भी आग में नष्ट हो गए। हालांकि पुलिस और लोगों के प्रयासों से आग को दूसरे कमरे में फैलने से बचा लिया गया।  विजेंद्र ने बताया कि आग से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बताया गया है कि इस कमरे में दीया जल रहा था। माना जा रहा है कि इसी से आग फैल गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें