फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के दो गुटों में हाथापाई से हंगामा

विज्ञापन
आपस में भिड़ते छात्र। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

 कुमाऊं विवि एसएसजे परिसर में परिसर प्रशासन के अधिकारियों ने छात्र संघ पदाधिकारियों के साथ छह मार्च से प्रस्तावित तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर विचार-विचार विमर्श किया। इस दौरान किसी बात को लेकर छात्रों के दो गुटों में हाथापाई हो गई। जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। छात्र संघ पदाधिकारियों और शिक्षकों ने उन्हें बमुश्किल शांत कराया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.पीएस बिष्ट अपने कार्यालय में छात्र संघ पदाधिकारियों और सांस्कृतिक संयोजक से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बारे में विचार-विमर्श कर रहे थे। इस बीच एनएसयूआई और आर्यंस संगठन से जुड़े कुछ छात्र भी वहां पहुंच गए। किसी बात को लेकर छात्र संगठनों के इन दो गुटों में बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ने के बाद वहां हंगामा होने लगा और दोनों गुटों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस पर कुलानुशासक डॉ. देवेंद्र बिष्ट और छात्र संघ पदाधिकारियों ने बीच बचाव करके छात्रों को शांत कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें