फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसजे परिसर में छात्रों के दो गुटों में मारपीट

विज्ञापन
एसएसजे परिसर में छात्रों के मध्य हुए विवाद के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुमाऊं विवि एसएसजे परिसर में बुधवार को छात्रों के दो गुटों में मारपीट होने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस बीच छात्रों और शिक्षकों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक छात्र संघ चुनाव में दो संभावित प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस बीच एक संभावित प्रत्याशी के समर्थकों ने एक छात्र की पिटाई कर दी और उसके सिर में हेलमेट से वार किया। जिससे उसके सिर में चोट आ गई।
सिर में चोट लगने के कारण उसे अस्पताल भी ले जाना पड़ा। इसके बाद विवाद काफी गर्मा गया। तभी कुछ शिक्षकों और छात्रों ने बचाव करके मामला शांत कराया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इधर पुलिस ने बताया है कि इस मामले में किसी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें