फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के खाते में दो स्वर्ण, दो रजत पदक, अदिति को दोहरा रख़ताब

विज्ञापन
योनेक्स सनराइज कृष्णा खेतान जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में पदक जीतने वाले खिलाड़ी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पंचकुला में 13 से 18 अगस्त तक चले योनेक्स सनराइज कृष्णा खेतान ऑल इंडिया जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। महिला एकल और युगल में अदिति भट्ट ने स्वर्ण पदक जीतकर दोहरे खिताब पर कब्जा किया। उन्नति और ध्रुव रावत ने रजत पदक पर कब्जा किया।
विज्ञापन

उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष बीएस मनकोटी ने बताया कि फाइनल में अदिति ने उत्तराखंड की ही उन्नति बिष्ट को कड़े मुकाबले में 22-20,13-21 और 22 -20 से हराकर एकल खिताब जीत लिया। उन्नति बिष्ट को रजत पदक प्राप्त हुआ।
सेमी फाइनल में अदिति ने दिल्ली की अशी रावत को 21-15,14-21 और 21-16 से हराया था। वहीं उन्नति बिष्ट ने सेमी फाइनल में गुजरात की तसनीम मीर को 18-21,21-7 और 21-16 से हराया था। महिला युगल में भी अदिति भट्ट ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर दोहरे खिताब पर कब्जा किया है। फाइनल में अदिति ने अपनी जोड़ीदार गोवा की तनिषा क्रेस्तो के साथ खेलते हुए दिल्ली की खुशी गुप्ता और एयर इंडिया की द्रिथि यतीश को 17-21,21-19 और 21-15 से हराकर स्वर्ण जीता।
विज्ञापन

सेमी फाइनल में अदिति की जोड़ी ने दिल्ली की श्रुति मिश्रा और दम्रिधि सिंह की जोड़ी को 23-25,21-14 और 21-8 से हराया था। मिश्रित युगल में ध्रुव रावत की जोड़ी ने रजत पदक जीता। फाइनल में ध्रुव रावत एयर इंडिया की तृषा हेगड़े की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। उनको एयर इंडिया के इशान भटनागर और गोवा की तनिषा क्रेस्तो की जोड़ी ने 20-22,21-16 और 21-13 से हराया।
सेमी फाइनल में ध्रुव की जोड़ी ने तेलंगाना के सतीश कुमार और कर्नाटक के रम्या सीवी को 23-21 और 21-13 से हराया था। उन्नति और ध्रुव के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक और सचिव पुष्कर जैन समेत समस्त बैडमिंटन परिवार ने उनको और उनके कोच डीके सेन को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें