फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मुनड़ा गांव में दो निकले कोरोना संक्रमित

Wed, 19 Apr 2023 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल(अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के मुनड़ा गांव में कई ग्रामीण वायरल से पीड़ित हैं। प्रधान की सूचना पर गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीमार लोगों की कोरोना जांच की। गांव में दो कोरोना संक्रमित निकले।
विज्ञापन

150 से अधिक आबादी वाले मुनड़ा गांव में बीते कई दिनों से अधिकांश लोग वायरल से जूझ रहे थे। मंगलवार को प्रधान मनोज नेगी ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को देकर टीम भेजने की मांग की। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। इस दौरान टीम ने वायरल से जूझ रहे 37 लोगों का उपचार कर उन्हें दवा दी। कोरोना के खतरे को देखते हुए टीम ने 11 संदिग्ध लोगों की कोरोना जांच की तो उनमें दो लोग संक्रमित निकले। उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। सल्ट के सीएचसी प्रभारी डॉ. सौरभ ने कहा कि संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। गांव में अन्य लोगों के कोरोना जांच को सैंपल लिए जाएंगे। टीम में डॉ. सूरज शर्मा, डॉ. वैभव, तकनीशियन चंद्र शेखर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें