फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो डाक्टर, फार्मेसिस्ट और वार्डब्वाय अनुपस्थित मिले 

Tue, 02 May 2017 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रदेश में सत्ता परिवर्तन तो हो गया है, पर सरकारी कार्मिकों की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं आ रहा है। भनोली की नवनियुक्त एसडीएम ऋचा सिंह ने मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनुवानौला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण मेें अस्पताल में नियुक्त आठ कार्मिकों में से दो डाक्टरों, फार्मेसिस्ट और वार्डब्वाय अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित डाक्टरों और कार्मिकों को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम ने निरीक्षण आख्या डीएम को प्रेषित कर दी है।      
विज्ञापन


एसडीएम ऋचा सिंह मंगलवार सुबह 11 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनुवानौला के निरीक्षण को पहुंचीं। अस्पताल में कुल आठ कर्मचारी नियुक्त हैं। तीन डाक्टरों में से महिला डाक्टर डा. हेमा पांडे और डा. संदीप पौरवाल अनुपस्थित मिले। चिकित्सालय के फार्मेसिस्ट  एचसी परिहार उपस्थित नहीं थे। फार्मसिस्ट का आकस्मिक अवकाश का प्रार्थना पत्र उपस्थिति पंजिका में उपलब्ध था पर सक्षम अधिकारी द्वारा स्वीकृत नहीं किया गया था, जबकि वार्डब्वाय दान सिंह भी अनुपस्थित पाए गए।      
अस्पताल में एक डाक्टर और एएनएम उपस्थित मिली।

हेल्थ सुपरवाइजर और महिला हेल्थ विजिटर फील्ड में गई हुई थीं।  विजिटर रजिस्टर में दोनों फील्ड कर्मियों का फील्ड में जाना अंकित था। एसडीएम ऋचा सिंह ने अनुपस्थित दोनों डाक्टरों, फार्मेसिस्ट और वार्डब्वाय को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें