फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दो डॉक्टर कैंप ड्यूटी और एक अवकाश पर, मरीज हुए परेशान

Mon, 27 Jul 2026 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार को अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी लेकिन जिला अस्पताल के दो डॉक्टर कैंप ड्यूटी पर गए थे। वहीं एक चिकित्सक के अवकाश पर रहने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस कारण मरीजों को उपचार के लिए दूसरे अस्पतालों और निजी क्लीनिकों के चक्कर लगाने पड़े। सरकारी अस्पतालों में ओपीडी 1200 से अधिक रही।
विज्ञापन

रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते ओपीडी बंद थीं। सोमवार को अस्पताल खुलते ही मरीजों की भारी भीड़ रही। जिला अस्पताल में फिजिशियन (मेडिसन) अवकाश पर थे। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जीवन मपवाल कैंप ड्यूटी पर गए थे।
वहीं अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अविनाश भी कैंप ड्यूटी पर गए थे जबकि डॉ. पीके मेहता अस्पताल में उपलब्ध थे। अस्पताल में जिले के हवालबाग, भैंसियाछाना, लमगड़ा, धौलादेवी, ताकुला समेत अन्य विकासखंडों से विभिन्न बीमारियों के 800 मरीज पहुंचे थे। मरीजों को उपचार के लिए पांच किमी दूर बेस अस्पताल के चक्कर काटने पड़े। इससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

इधर राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बेस अस्पताल की ओपीडी में 405 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे। भीड़ के चलते मरीजों को कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि कैंप में गए डॉक्टर जल्द ड्यूटी पर लौटेंगे। इसके बाद मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
बोले मरीज
आंख दिखाने आया था लेकिन संबंधित चिकित्सक के न होने से परेशानी झेलनी पड़ी। अब दूसरे अस्पताल में उपचार के लिए जाना पड़ेगा। - रोहित लाल, अल्मोड़ा
- बुखार और पेट दर्द होने पर उपचार को अस्पताल आया था। यहां आकर पता चला कि संबंधित चिकित्सक के नहीं है। इससे दिक्कतें हुई। - शिवेंद्र विश्वकर्मा, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें