फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिला अस्पताल में दो चिकित्सक अवकाश पर, मरीज रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। साप्ताहिक अवकाश के बाद खुले जिला अस्पताल में दो चिकित्सक अवकाश पर रहे। इससे मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। अस्पताल की ओपीडी में 750 मरीज पहुंचे। मरीजों को कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को अवकाश के चलते जिला अस्पताल में ओपीडी नहीं हुई। सोमवार को अस्पताल खुलते ही सुबह से ही मरीजों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। जिला मुख्यालय सहित विकासखंडों के विभिन्न गांवों से बुखार, सर्दी जुकाम, पेट दर्द, लीवर संक्रमण, कान संक्रमण समेत अन्य बीमारियों के 750 मरीज पहुंचे। अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. नमन लोहनी और चेस्ट फिजिशियन डॉ. एके जोशी अवकाश पर रहे। इससे मरीजों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ा। कई मरीजों ने निजी अस्पताल में उपचार कराया। अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। बदलते मौसम में लोगों को सेहत पर ध्यान देना चाहिए। लापरवाही स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है।

आयुर्वेदिक चिकित्सक कार्य बहिष्कार पर, मरीजों को नहीं मिला उपचार
अल्मोड़ा। संवर्ग ढांचे का पुनर्गठन समेत सात सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सक कार्य बहिष्कार पर रहे। इससे आयुर्वेदिक अस्पतालों में ओपीडी ठप रही और मरीज बैरंग लौटे। चिकित्सकों ने देहरादून में आयुर्वेदिक, यूनानी सेवा निदेशालय देहरादून में अनिश्चितकालीन धरना शुरु कर दिया है। अल्मोड़ा के चिकित्सक भी धरने पर बैठे।
विज्ञापन

जिले के धौलादेवी, ताकुला, हवालबाग, लमगड़ा, भैंसियाछाना विकासखंडों से मरीज उपचार के लिए आयुर्वेदिक अस्पतालों में पहुंचे लेकिन चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार पर जाने से उन्हें उपचार नहीं मिल पाया। इससे गंभीर रुप से बीमार मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। कई मरीजों की दवा भी खत्म हो गई थी लेकिन चिकित्सक हड़ताल पर होने से उन्हें नई दवाएं भी नहीं मिल सकी।
हड़ताली चिकित्सकों ने मोबाइल और आधार बेस्ट बायोमेट्रिक का विरोध किया। कहा कि पर्वतीय और दूरदराज के दुर्गम क्षेत्रों में इंटरनेट की कमी के कारण मोबाइल-आधारित और बायोमेट्रिक हाजिरी लगाना अव्यावहारिक है, जिसे हटाया जाना चाहिए। उन्होंने डीएसीपी तत्काल लागू करने, एसीपी का लाभ देने, 2024 बैच का स्थायीकरण करने, तीन वर्ष की पूर्णकालिक और पूर्ण वेतन सहित एमडी अध्ययन अवकाश देने की मांग की।
चिकित्सकों का यूनानी सेवा निदेशालय देहरादून में अनिश्चिकालीन धरना शुरु हो गया है। धरने पर राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष डॉ. कपिल शर्मा, सचिव अनुपमा त्यागी, उपाध्यक्ष डॉ. दीपक कुमार, डॉ. पंकज वर्मा, डॉ. दीपक गंगवार, डॉ. ऋषिकेश तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें